आग लगने से दुकान में रखे कैरेट जलकर राख - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 26, 2021

आग लगने से दुकान में रखे कैरेट जलकर राख

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी : मिर्जामुराद के कछवांरोड सब्जी मंडी में गुरुवार की सांयकाल कूड़े की निकली चिंगारी से राजाराम व राजकुमार सोनकर के दुकान में आग लग गई।ग्रामीणों की मदद से जब तक पानी फेंक आग पर काबू पाया जाता दुकान के अंदर रखा प्लास्टिक का सैकड़ो कैरेट जलकर राख हो गया।सूचना पाकर मिर्जामुराद थानाप्रभारी एसबी सिंह फोर्स संग मौके पर पहुंच अपने हाथ पाइप से पानी फेंक आग बुझाई।भदोही जिले के औराई थानांतर्गत बिहपुर गांव निवासी राजाराम व राजकुमार सोनकर का कछवांरोड सब्जी मंडी में आढ़त हैं। पास में पड़े कागज के ढेर को जलाया जा रहा था।इस बीच आग से निकली चिंगारी दुकान में चले जाने से आग लग गई।ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।दुकानदार के अनुसार आग से डेढ़ सौ से ज्यादा प्लास्टिक के कैरेट जल गए।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad