आजमगढ़ जिले में धनतेरस के दिन एक व्यक्ति ने अपने को एसडीएम बता कर एक मिठाई दुकानदार से चौदह हजार की खरीदारी की और बदले में उसे चेक थमा दिया, जब दुकानदार बुधवार को बैंक पहुंचा तो वह चेक फर्जी था, जिससे दुकानदार के होश उड़ गए। इस संबंध में बताया गया कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में धनतेरस के दिन श्याम स्वीट हाउस पर स्कॉर्पियो वाहन से एक व्यक्ति उतरा और उसने दुकानदार को एसडीएम बताते हुए अपना परिचय दिया।इस दौरान उसने चौदह हजार की मिठाई खरीद ली। भुगतान में उसने नगद पैसे ना देकर चेक काट दिया। दुकानदार जब अगले दिन बैंक गया तो उसे पता चला कि यह चेक फर्जी है।दुकानदार अब फर्जी चेक लेकर भटक रहा है।इस मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।।
Post Top Ad
Thursday, November 4, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment