लक्ष्मी गणेश की पूजा कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावाली त्योहार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 4, 2021

लक्ष्मी गणेश की पूजा कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावाली त्योहार

                   

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया - दीपावली त्योहार के अवसर पर गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्र के मोहनसराय, राजातालाब ,गंगापुर,बीरभानपुर,शहावाबाद,दरेखू ,जगतपुर ,मिसिरपुर, रोहनिया, अखरी, लठियां, बच्छाव, काशीपुर, पयागपुर, भीमचंडी, मरूई,जख्खिनी, शहंशाहपुर,पनियरा, भवानीपुर सहित  विभिन्न कई गांव के लोगों ने अपने अपने घरों में माता लक्ष्मी तथा गणेश भगवान का विधिवत पूजन अर्चन किया तथा देवालयों में मिट्टी का दीया जलाकर तथा मकानों व दुकानों में सुंदर आकर्षक रंग-बिरंगे झालर बत्तियों से सजावट कर तथा रंगोली बनाकर व पटाखा के साथ दिवाली त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया। जिसके दौरान एक दूसरे को मिष्ठान व उपहार देकर दीपावली का बधाई दिया।इसके अलावा युवाओं ने जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान तथा मोहनसराय तालाब पर दीये जलाकर हर्षोल्लास के साथ दीपावली पर्व मनाया। जिसके दौरान रोहनिया थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा तथा राजातालाब थाना प्रभारी राम आशीष सहित क्षेत्र के सभी चौकी इंचार्ज ने क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad