चोरी के विभिन्न आभूषण एंव नगदी की साथ एक गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 14, 2021

चोरी के विभिन्न आभूषण एंव नगदी की साथ एक गिरफ्तार

                   

चन्दौली चकिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्थानीय थाने में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 223/21 धारा 454/480 भादवी में राम प्रताप निवासी ग्राम बलिया कला थाना चकिया को मै माल के साथ शिकारगंज राजा साहब के पोखरे के पास से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के क्रम में पुलिस अभियान चला रही है, जिसके तहत यह गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से पीली धातु की अंगूठी,सफेद धातु की 1 जोड़ी पायल, मीना, मंगलसूत्र व नगद तीन हजार तीन सौ रुपये भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, उप निरीक्षक प्रशांत कुमार सिंह चौकी इंचार्ज शिकारगंज, कांस्टेबल वीर बहादुर, कांस्टेबल विनय पांडे तथा कांस्टेबल शिवांशु सिंह शामिल रहे।





No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad