रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-पयागपुर मातलदेई स्थित श्री प्रकाश इंटर मीडिएट कॉलेज एवं एसपी जीनियस के प्रबंधक विमला प्रसाद की देखरेख में सोमवार को छात्र-छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व महिला सशक्तिकरण जन जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली में छात्राओं द्वारा मां दुर्गा,रानी लक्ष्मी बाई, झांसी की रानी,बिछेन्द्री पाल,भारत माता, इंडियन आर्मी चिकित्स तथा शिक्षक का भेष धारण कर आकर्षक झांकियां निकली गयी तथा छात्रों द्वारा महिलाओं को जागरूक करने संबंधी स्लोगन लिखे तख्तियां तथा बैनर लेकर पयागपुर, असवारी, बूड़ापुर,बढ़ईनी, मातलदेई इत्यादि गांव से होते हुए महिला जागरूकता संबंधी नारा लगाते हुए लगभग 7 किलोमीटर लंबी दूरी की पदयात्रा करते हुए रैली पुनः श्री प्रकाश इंटरमीडिएट कॉलेज पर आकर समाप्त हुई। जिसके दौरान प्रबंधक पुत्र प्रकाश सिंह ने बताया कि रैली के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकार के बारे में जागरूक करते हुए कहा गया कि बेटियों को समाज में बराबरी का दर्जा दें जिससे समाज एवं क्षेत्र का चतुर्दिक विकास हो सके। रैली का संचालन प्रबंधक पुत्र प्रकाश सिंह के नेतृत्व में किया गया। रैली के दौरान मुख्य रूप से प्रबंधक श्रीमती विमला प्रसाद,प्रधानाध्यापक नरेंद्र सिंह ,मोहम्मद परवेज आलम, कोऑर्डिनेटर विवेक विवेक उपाध्याय ,वरिष्ठ अध्यापक प्रेम नारायण वर्मा, इकबाल नारायण सिंह,धीरज सिंह,ज्योत्सना चतुर्वेदी, दीनानाथ सहित कालेज के अध्यापक व अध्यापिकाओं सहित स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment