चन्दौली चकिया स्थानीय काली जी के पोखरे पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान के तहत एक बैठक की तथा इसके बाबत विचार विमर्श किया।इस मौके पर विधानसभा प्रभारी राम सुमेर राम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बेहिसाब महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी की समस्या से आम जनता परेशान हो गई है, जनता अब ऐसी सरकार चाहती है जो रोजगार दे सके महंगाई कम कर सके और बेरोजगारी को दूर कर सके। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद सिंह गणित ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकार की स्थिति ठीक नहीं है,महिलाओं के साथ हैवानियत आये दिन हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को मंदिर मस्जिद के अलावा कुछ नहीं दिखाई देता। बैठक के दौरान लोगों को कांग्रेस से जुड़ने के लिए 82 3000 5000 नंबर पर मिस कॉल करके जुड़ने का आह्वान किया गया। बैठक में शौकत अली, कुमार चौहान, कमला, रामलोचन, विजय कुमार दुबे, कमलेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment