लखनऊ अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे विभिन्न पार्टियों के नेता अपने लिए नए ठिकाने चुनते जा रहे हैं।सभी राजनीतिक पार्टियों में नेताओं का लगातार आना-जाना बना है। इसी क्रम में भाजपा राज्य मुख्यालय पर रविवार को आयोजित किए गए कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी तथा कांग्रेस आदि दलों को छोड़कर आए नेताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेई ने अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे सुल्तानपुर से तीन बार के विधायक जय नारायण तिवारी के साथ ही गाजीपुर से सपा विधायक व मंत्री रहे विजय मिश्रा सहित बसपा नेता मनोज दिवाकर, जगदेव कुरील, उन्नाव के धर्मेंद्र पांडे तथा अजीतमल औरैया के मदन गौतम को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। कांग्रेसी नेता प्रतापगढ़ से राम शिरोमणि शुक्ला अयोध्या के बीकापुर के कुंवर अभिमन्यु तथा आईएएस की सेवा से वीआरएस लेने वाले अशोक कुमार सिंह को भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल करते हुए उन्हें भगवा पटका बनाया गया। इस मौके पर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया गया।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment