ट्रेन से कटकर तीन सगी बहनों ने दे दी जान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 20, 2021

ट्रेन से कटकर तीन सगी बहनों ने दे दी जान

                  

जौनपुर जिले में शुक्रवार को तीन सभी बहनों ने ट्रेन के सामने कूदकर मौत को गले लगा लिया। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार जफराबाद-सुल्तानपुर रेल प्रखंड के फत्तूपुर बदलापुर गांव के पास वाराणसी से लखनऊ की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के सामने तीन बहनें कूद गई,तीनों की उम्र 11 से 16 वर्ष के बीच बताई जा रही है। चर्चा है कि आर्थिक तंगी के चलते तीनों ने खुदकुशी की है लेकिन अभी कोई तक आधिकारिक बयान नहीं आया है। हादसे की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई। बताया जाता है कि लड़कियों के पिता की मौत कुछ वर्ष पहले हो चुकी है जबकि मां आशा देवी दोनों आंख से अंधी है।घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad