अवैध अंग्रेजी शराब की 384 पैकेट बरामद,एक गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 9, 2021

अवैध अंग्रेजी शराब की 384 पैकेट बरामद,एक गिरफ्तार

चन्दौली चकिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के ढोढ़नपुर रोड के किनारे रामदयाल के मकान के सामने बिहार जाने वाले मार्ग से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 384 पैकेट 8pm ट्रेटा  पैक अंग्रेजी शराब बरामद की है। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल व अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सुखराम भारती के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण, टॉप 10, वंचित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी चकिया रामवीर सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चकिया राजेश यादव व उनके द्वारा गठित टीम ने यह कामयाबी अर्जित की है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में स्थानीय थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 336/2021 धारा 60/ 63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राम दयाल निवासी ढोढ़नपुर थाना चकिया जनपद चंदौली बताया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, वरिष्ठ उप निरीक्षक राजकुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह, उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र राय, कांस्टेबल विनोद कुमार पांडे, कांस्टेबल अभिषेक दुबे तथा कांस्टेबल अरुण कुमार वर्मा शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad