मेरठ जिले के एसएसपी की ओर से 2 पुलिसकर्मियों की सेवा समाप्ति का आदेश दिया गया है।तथा दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिल रही शिकायतों के आधार पर उनका दूसरे जोन में ट्रांसफर किया गया है। इन सभी मामलों में आदेश को लेकर संबंधित को जानकारी दे दी गई है। जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी प्रभाकर चौधरी की ओर से सिपाही हरि प्रकाश और रणविजय सिंह की अगले 3 माह में सेवा समिति का आदेश दिया गया है। दोनों ही पुलिसकर्मी पिछले काफी समय से गैरहाजिर चल रहे थे और दोनों का रिकॉर्ड भी ठीक नहीं है, जिसके चलते एसएसपी की ओर से दोनों की सेवा समाप्ति का फैसला लिया गया है। इनके अलावा सिपाही दीपांशु और रवि बालियान का ट्रांसफर दूसरे जोन में किया गया है जिसके तहत रवि बालियान का ट्रांसफर जौनपुर तथा दीपांशु का ट्रांसफर आजमगढ़ हुआ है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment