देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती की अज्ञात लोगों ने रात के अंधेरे में चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस संबंध में बताया गया कि युवती घर की महिलाओं के साथ रात के समय खेतों में शौच के लिए गई हुई थी, तभी कुछ लोगों ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया।युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है। आरोप है कि खेतों की तरफ जंगल में कुछ लोगों ने युवती के ऊपर धारदार हथियार से हमला बोल दिया चाकू से किए गए हमले में युवती बुरी तरह घायल हो गई। साथ गई महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर हमलावर मौके से भाग निकले। बताया जा रहा है कि युवती छह माह पहले ही गांव के ही लड़के ज्ञानचंद राजभर के साथ प्रेम विवाह किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment