भाजपा विधायक की सदस्यता रद्द होने के बाद यूपी में 8 सीटें खाली - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 11, 2021

भाजपा विधायक की सदस्यता रद्द होने के बाद यूपी में 8 सीटें खाली

                   

                               फाइल फोटो
लखनऊ
यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या की गोसाईगंज सीट से भाजपा विधायक इंद्र प्रताप उर्फ खब्बू तिवारी को एक विशेष अदालत से झटका लगा है। फर्जी मार्कशीट मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद खब्बू तिवारी को यूपी विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इससे जुड़ी अधिसूचना गुरुवार को विधान सभा सचिवालय की तरफ से जारी कर दी गई है। बताया गया कि एमपी एमएलए कोर्ट ने 18 अक्टूबर 2021 को तिवारी को फर्जी मार्कशीट मामले में 5 साल की सजा सुनाई थी,इस मामले में आरोपियों पर राम जन्मभूमि थाने में आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया गया था।खब्बू तिवारी की सदस्यता रद्द होने के बाद यूपी में विधानसभा की 8 सीटें खाली हो गई हैं। गोसाईगंज के अलावा, अन्य सात सीटों में स्वार, औरैया, लखनऊ (पश्चिम), नवाबगंज, सलोन, चरथवल और दीदारगंज शामिल हैं। इनमें से 6 सीटें विधायकों के निधन के बाद खाली हुई।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad