योगी सरकार ने इनको लेकर दिया आदेश,दैनिक मजदूरी और संविदा कर्मियों को नियमित करने की स्थिति साफ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 11, 2021

योगी सरकार ने इनको लेकर दिया आदेश,दैनिक मजदूरी और संविदा कर्मियों को नियमित करने की स्थिति साफ

लखनऊ कार्मिक विभाग ने दैनिक मजदूरी और संविदा कर्मियों को नियमित करने को लेकर स्थिति साफ कर दी है।अपर मुख्य सचिव कार्मिक डॉ देवेश चतुर्वेदी ने गुरुवार को शासनादेश जारी करते हुए कहा कि 31 दिसंबर 2001 या उससे पूर्व समूह ग और समूह घ के पदों पर दैनिक मजदूरी या कार्य प्रभार या संविदा पर सीधे लगे हुए कर्मी ही पात्रता के दायरे में आते हैं। बताया गया कि कुछ दिनों से यह चर्चा चल रही थी कि संविदा और दैनिक मजदूरी पर काम करने वाले कर्मियों को नियमित किया जाएगा। इसको लेकर विभागीय स्तर पर सूची तैयार कराई गई है। जिसको लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। कुछ विभागों ने कार्मिक विभाग को लेकर स्थिति भी स्पष्ट करने का अनुरोध किया था। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में गुरुवार को शासनादेश जारी करते हुए सभी अपर मुख्य सचिव सभी विभागाध्यक्षों,मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad