कोरोना के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के दौरान हुआ आरटी पीसीआर जांच - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 1, 2021

कोरोना के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के दौरान हुआ आरटी पीसीआर जांच

                   

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-जगतपुर इंटर कॉलेज में मंगलवार को 89 बटालियन एनसीसी और जगतपुर इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम के तहत प्रधानाचार्य, छात्रों, शिक्षकों एवं एनसीसी के कैडेट्स का कोरोना आरटी पीसीआर टेस्ट कराया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधानाचार्य बिपिन चंद्र राय ने कैडेट्स एवं छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि कोरोना के प्रति लापरवाह नहीं होना है तथा कोरोना के गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करते रहना है। इसके अलावा कैप्टन शिवेंद्र कुमार दुबे ने एनसीसी के कैडेट्स को बताया कि एनसीसी में सामुदायिक विकास एवं समाज सेवा कार्यक्रम के तहत आप सभी का दायित्व है कि आप जन जन तक यह संदेश पहुंचाएं कि अभी वैश्विक महामारी समाप्त नहीं हुई है।इस अवसर पर मुख्य रूप से बिपिन चंद्र राय प्रधानाचाचार्य, एएनओ जगजीत सिंह, सत्येंद्र राय, संजय कौशिक, कमलेश कुमार, इंद्रजीत प्रसाद, रश्मि बाला सिंह, रेवती रमण शर्मा, सहित कॉलेज के अध्यापक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad