अज्ञात शरारती तत्वों ने हार्डवेयर की दुकान में लगायी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 24, 2021

अज्ञात शरारती तत्वों ने हार्डवेयर की दुकान में लगायी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

                   

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया - कर्नाडाड़ी स्थित पटेल नगर चौराहे के पास हाईवे के किनारे अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा गुरूवार की बीती रात में अरविंद कुमार पटेल के पटेल बिल्डिंग मटेरियल नामक हार्डवेयर की तीन दुकानों में  पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे प्लास्टिक की पानी टंकी ,पाइप पेन्ट समेत लगभग लाखों रुपए की समान जलकर राख हो गया।जिसके दौरान दुकानदार अरविंद कुमार पटेल ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात में लगभग 8 बजे अपनी दुकान बंद करके घमहापुर गांव में अपने आवास चले गये। शुक्रवार की सुबह लगभग 6 बजे रोज की भांति जब उनके चाचा सुलाब पटेल दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर बंद दुकान के अंदर से बाहर धुआं निकल रहा था। दुकानों का शटर खुलवा कर देखा तो अंदर लाखो का  सामान जलकर नष्ट हो गए थे। जिसकी सूचना दुकानदार अरविंद कुमार पटेल ने 112 नंबर की पुलिस तथा मोहन सराय चौकी इंचार्ज गौरव सिंह को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad