नासा के वैज्ञानिक ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 10, 2021

नासा के वैज्ञानिक ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए आदर्श गांव जयापुर में शुक्रवार को समाजसेवी राधेश्याम के नेतृत्व में देश में सबको एक समान शिक्षा को लागू करने को लेकर आयोजित पदयात्रा को मुख्य अतिथि विनय कुमार सिंह (पूर्व सलाहकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड, इसरो/ नासा के अंतरिक्ष वैज्ञानिक) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा के दौरान आयोजक समाजसेवी राधेश्याम यादव ने बताया कि जिस स्कूल में देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा आईएएस, पीसीएस के बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हो उसी स्कूल में किसान,मजदूर के बच्चों को भी शिक्षा मिलनी चाहिए। और देश भर में एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू होनी चाहिए।इस मांग को लेकर हम वाराणसी के जयापुर गांव से पैदल यात्रा निकालकर दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय पर पहुंच कर मांग पत्र सौंपने के बाद यह पदयात्रा समाप्त करेंगे।पदयात्रा में मुख्य रूप से राधेश्याम यादव, राम नारायण निषाद ,नंदलाल मास्टर ,अरशद हिंदुस्तानी, विनोद कुमार मानव, विशाल यादव छात्र नेता ,साहब लाल यादव, कृष्णा यादव अमरजीत चौरसिया, विनय यादव इत्यादि समाजसेवी शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad