विधायक ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय के बच्चों को किया कंबल वितरण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 10, 2021

विधायक ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय के बच्चों को किया कंबल वितरण

                  

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी मिर्जामुराद -आराजी लाइन ब्लॉक क्षेत्र के भिखारीपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को ठंड को देखते हुए रिन्यू पावर की तरफ से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके दौरान मुख्य अतिथि सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल नीलू तथा विशिष्ट अतिथि डॉ राकेश सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा रामटहल खंड शिक्षा अधिकारी आराजी लाइन व रिन्यू पावर के अधिकारी संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के  सभी छात्र छात्राओं को लगभग 300 कंबल वितरण किया। इसके अलावा जन्सा स्थित कम्पोजिट विद्यालय के बच्चों को 600 कंबल वितरित हुआ।कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरविंद सिंह मास्टर भाई जी ,अर्चना जयसवाल वार्डन, गायत्री पाठक, रज्जब शेख ,चंद्रमणि पांडेय,अनिल कुमार, जगदीश इत्यादि लोग शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad