फोटो प्रतीकात्मक
बिहार दरभंगा विश्वविद्यालय थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु महिला दरोगा लक्ष्मी कुमारी ने देर रात अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी उस समय हुई जब मृतका लक्ष्मी कुमारी की साथी और प्रशिक्षु एसआई ड्यूटी समाप्त होने पर अपने क्वार्टर पहुंची थी। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक वह अविवाहित थी और शादी के लिए बातचीत चल रही थी। लक्ष्मी सुपौल जिले की मूल निवासी थी और सब इंस्पेक्टर की पोस्ट के लिए 2018 में चुनी गई थी। घटना की सूचना के बाद उनके पिता त्रिलोकी प्रसाद साह दरभंगा पहुंच चुके हैं। दरभंगा के सिटी एसपी अशोक कुमार प्रसाद और एसडीओपी सदर कृष्ण नंदन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Post Top Ad
Saturday, December 11, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment