आगरा शुक्रवार को शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान को श्रद्धांजलि देकर लौट रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। बताया जा रहा है कि शहर के एमजी रोड पर मुख्यमंत्री की फ्लीट के आगे अचानक एक सांड़ आ गया। जिससे काफिले में शामिल गाड़ियों की रफ्तार धीमी करनी पड़ी।रास्ते में सांड़ आने के कारण मुख्यमंत्री योगी की गाड़ी समेत कई वाहनों के लेन भी बदलने पड़े।इस घटना के बाद वहां तैनात पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए।बताया जा रहा है कि एमजी रोड पर स्पीड कलर लैब के पास मुख्यमंत्री की प्लीट में शामिल 5 गाड़ियां गुजर चुकी थी छठी गाड़ी के आगे अचानक एक सांड़ आ गया जिसके पीछे मुख्यमंत्री की गाड़ी चल रही थी। उसको हटाने के लिए वहां तैनात एक पुलिसकर्मी दौड़ा लेकिन वह लेन पर चलता रहा। इसी लेन पर सीएम योगी की गाड़ी समेत फ्लीट के कई अन्य वाहन चल रहे थे। जिसके कारण फ्लीट के लेन को बदलना पड़ा।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment