चंदौली चन्दौली चन्द्रप्रभा सहित्यिक मंच की ओर से रविवार को आदित्य नारायण पुस्तकालय परिसर में स्व. नंदलाल मद्धेशिया की स्मृति में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान उपस्थित कवियों ने स्व. नंदलाल के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं संस्था के सचिव हरिवंश सिंह बवाल ने उनके संदर्भित संस्मरण को साझा किया। अध्यक्षता कर रहे बेचई सिंह मलिक ने बच्चे पैदा कीजिए वतन के लिए सुनाया। वहीं राम अलम जीवन ने माह दिसंबर के चढ़े जाड़ा हुआ जवान और काव्य गोष्ठी के संयोजक हरिवंश बवाल ने हम संवरते रहेंगे वतन के लिए सुनाया। इसी प्रकार राजेन्द्र प्रसाद भ्रमर, तेजबली अनपढ़, राजेन्द्र गुप्त बावरा, प्रदीप पाठक, मिथिलेश सिंह, वसीम अहमद, प्रमोद कुमार निर्मल सहित अन्य कवियों ने काव्य रचनाएं सुनाई।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment