केरल अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कोनिजेती रोसैया का शनिवार को निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोसैया 88 वर्ष के थे। शनिवार की सुबह रोसैया बीमार पड़े और एक प्राइवेट अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। वह 31 अगस्त 2011 से 30 अगस्त 2016 तक तमिलनाडु के राज्यपाल भी रहे। बताया जाता है कि रोसैया ने अपनी राजनीतिक यात्रा 1968 में विधान परिषद के सदस्य के रूप में शुरू की थी। वाईएस राजशेखर रेड्डी के निधन के बाद 3 सितंबर से 25 नवंबर तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उससे पहले उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया था और उन्हें रिकार्ड 15 बार राज्य का बजट पेश करने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने आंध्र प्रदेश विधानसभा चिराला का प्रतिनिधित्व भी किया है।तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रोसैया के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment