रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी-विधायक कैंट सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि"माँ भारती का परम वैभव लौटाने को जीवन का ध्येय बनाकर श्रद्धेय अटल जी ने अपने अडिग सिद्धांतों व अद्भुत कर्तव्यनिष्ठा से देश में अंत्योदय व सुशासन की कल्पना को चरितार्थ कर भारतीय राजनीति को नयी दिशा दी।ऐसे अद्वितीय राष्ट्रभक्त अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें चरणवंदन।महामना पंडित मदनमोहन मालवीय जी भारतीय संस्कृति के साक्षात प्रतिबिम्ब थे। मालवीय जी का मानना था कि भारत न सिर्फ पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त हो एक स्वाधीन राष्ट्र बने बल्कि हम एक ऐसे शिक्षित और प्रगतिशील राष्ट्र का भी निर्माण करें जो पूरे विश्व का नेतृत्व कर सके। महामना ने भारत को समृद्ध बनाने के संकल्प के लिए अनेकों कष्ट सहे पर अपने कर्तव्य से कभी विमुख नहीं हुए। देश की प्रगति और संस्कृति की अभिवृद्धि के लिए वे सदा प्रयत्नशील रहे। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना उसी संकल्प का प्रतीक है। ऐसे आदर्श पुरुष की जयंती पर उनके चरणों में नमन।आज के दिन हम भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्पूर्ण कैन्ट विधानसभा क्षेत्र में मोटर साईकिल यात्रा का आयोजन किया। कार्यकर्ता 'अटल जी अमर रहें', 'महामना अमर रहें' का नारा लगाते चल रहे थे। कई स्थानों पर स्थानीय निवासियों ने माल्यार्पण व पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।"
No comments:
Post a Comment