लखनऊ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में प्रतीकात्मक रूप से कुल 26 छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन दिया गया। इसी के साथ प्रदेश में स्नातक, स्नातकोत्तर, मेडिकल, इंजीनियरिंग और कौशल विकास प्रशिक्षण से जुड़े परीक्षार्थियों को मुक्त टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण योजना का आगाज किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाली मणिपुर की मीराबाई चानू को 1.50 करोड़ और उनके कोच विजय शर्मा को 10 लाख की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि यह हमारे विद्यार्थियों को तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में सबके साथ व सबके विकास का सपना साकार हो रहा है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment