चंडीगढ़ के सेक्टर चार स्थित एमएलए हॉस्टल में देर रात कार सवार युवकों ने भाजपा विधायक प्रमोद कुमार विज की कार को आग के हवाले कर दिया और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि एमएलए हॉस्टल में संतरी ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ने चंडीगढ़ पुलिस को बताया कि कार में सवार तीन युवक आए एक युवक ने कार से उतर कर पहले फॉर्च्यूनर का शीशा तोड़ा और फिर फरार हो गए, उसके बाद आरोपी फिर वापस आए जिसके बाद आरोपियों ने कार में आग लगा दी। इस घटना के बाद संतरी अमित देशवाल ने युवकों का पीछा किया उसकी आरोपियों से हाथापाई भी हुई लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। इधर विधायक ने इस घटना को साजिश करार दिया है उनका आरोप है कि वहां पर अन्य कारें भी मौजूद थी लेकिन आग केवल मेरी कार में ही लगाई गई।सीसीटीवी में भी एक युवक आग लगाता नजर आ रहा है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment