रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया -भास्करा तालाब स्थित शिव मंदिर के परिसर में शनिवार को भाजपा के जिला महिला मोर्चा द्वारा दिव्य काशी काशी कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनीता सिंह के नेतृत्व में तालाब तथा मंदिर परिसर का झाड़ू लगाकर साफ-सफाई किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनीता सिंह ,रेनू द्विवेदी, सीमा ओझा, ज्योत्सना बाजपेई ,अनीता तिवारी ,स्वाति मिश्रा ,रंजना सुनीता गुप्ता, मुमताज बानो, किरण राय इत्यादि महिलाएं शामिल रही।
No comments:
Post a Comment