रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया- तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के वार्षिक चुनाव के मतगणना का कार्य शनिवार को सुबह 9 बजे प्रारंभ हुआ जो कि रात 9 बजे तक चला। जिसके दौरान रामजी सिंह पटेल अध्यक्ष पद पर और धीरेंद्र प्रताप सिंह महामंत्री पद पर विजई हुए। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर राकेश कुमार, पुस्तकालय मंत्री पद पर नीरज कुमार पाठक एवं संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर रमेश कुमार निर्वाचित हुए।
No comments:
Post a Comment