भाजपा की इन्होंने ली सदस्यता,विभिन्न पार्टियों के कई नेता शामिल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 7, 2021

भाजपा की इन्होंने ली सदस्यता,विभिन्न पार्टियों के कई नेता शामिल

                   

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी में समाजवादी पार्टी बसपा और कांग्रेस के नेताओं के अलावा पूर्व आईपीएस अधिकारी ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है। राजधानी स्थित राज्य मुख्यालय पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में कई नेताओं ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया है। कार्यक्रम में पूर्व आईपीएस अधिकारी मनोज झा एवं मिथिला समाज के भी अनेक प्रबुद्ध जनों ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया है। बताया गया कि पूर्व आईपीएस अधिकारी मनोज झा डीआईजी के पद से रिटायर हुए हैं वह मिथिला मंच के संरक्षक रहे हैं और अब अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए है। किरण जाटव कर्तव्य  राष्ट्रीय पार्टी आई है और समाजवादी पार्टी के टिकट पर देवबंद सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी है उन्होंने भी सदस्यता ग्रहण की।इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर के कवि मेरठ निवासी सौरभ जैन सुमन भी भाजपा में शामिल हुए हैं, उनकी पत्नी को वर्ष 2019 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से टिकट मिला था मगर उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। इसी तरह आगरा से शबाना खंडेलवाल ब्लाक प्रमुख सिधौली सपा नेता राम भक्त रावत बसपा के राम सिंह प्रमुख रूप से शामिल हुए।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad