रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद वाराणसी के तत्वाधान में शनिवार को राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज जक्खिनी में चल रहे पांच दिवसीय प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर सकुशल संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्यअतिथि डॉ०रामाश्रय शुक्ल जिला मुख्यालय ने स्काउट गाइड को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड सहगामी क्रियाकलाप है जो राष्ट्र व समाज सेवा के लिए सजग प्रहरी तैयार करने के साथ-साथ अनुशासन में रहना सिखाता हैं ।कार्यक्रम कीअध्यक्षता प्रधानाचार्या विद्यावती देवी संचालन विष्णु विश्वकर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन छाया सिंह ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रीतम कुमार,अनामिका, रीता देवी ,सरिता, सुनीता सिंह पटेल,प्रीति, विभा रानी इत्यादि अध्यापक व स्काउट उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment