अंतर महाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 18, 2021

अंतर महाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- भैरवतालाब स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी संबद्ध अंतर महाविद्यालयी कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता 2021-22 का आयोजन  गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के संरक्षक राधे मोहन सिंह व विशिष्ट अतिथि प्रबंध समिति के अध्यक्ष जयकेश मिश्र और महाविद्यालय के प्रबंधक तोयज कुमार सिंह उर्फ सुशील कुमार उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार ने किया। खेल प्रतियोगिता का शुभ प्रारंभ मुख्य अतिथि राधे मोहन सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि व्यक्ति के सर्वांगीण विकास हेतु खेल अत्यंत ही महत्वपूर्ण है।

    प्रतियोगिता का फाइनल सरस्वती उच्च शिक्षा संस्थान गहनी,आयर ने जीता व उप विजेता डा0 राम मनोहर लोहिया पी0 जी0 भैरव तालाब, राजातालाब , वाराणसी जबकि तीसरे स्थान पर महादेव पी0 जी0 कालेज बरियासनपुर, वाराणसी रही।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad