सांसद के ऊपर बड़ी कार्यवाही, कर्ज होने पर बैंक ने उठाया कदम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 12, 2021

सांसद के ऊपर बड़ी कार्यवाही, कर्ज होने पर बैंक ने उठाया कदम

                  

बिजनौर से बसपा सांसद मुलक नागर के साढ़े 53 करोड़ों रुपए के कर्ज को लेकर भारतीय स्टेट बैंक ने हापुड़ जिले में स्थित दूध डेयरी और 15 प्लाट अपने अधीन कर लिए हैं।इनको नीलाम कर कर्ज वसूला जाएगा। बैंक ने यह कार्रवाई 9 दिसंबर को की है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि भारतीय स्टेट बैंक मुख्यालय नई दिल्ली के अनुसार साल 2017 में मूलक नागर को 53 करोड़ 65 लाख कर्ज को चुकता करने के लिए नोटिस जारी किया गया,नोटिस की समय सीमा 31 मार्च 2017 को समाप्त हो गई थी। इसके बावजूद बैंक ने इंतजार किया लेकिन मूलक नागर ने कर्ज चुकता नहीं किया। जिस पर एसबीआई ने 9 दिसंबर को मूलक नगर की हापुड़ जिले के ग्राम शकरपुर में स्थित दूध डेयरी इसी डेयरी के नजदीकी 11 प्लाट और मेरठ के रक्षापुरम में स्थित चार प्लाट को जप्त कर लिया है। जबकि बीएसपी सांसद ने कहा कि उनके भाई ने बैंक से लोन लिया था हालांकि वह इसमें गारंटर बने थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad