योगी सरकार ग्राम प्रधानों को उपहार देने की कर रही तैयारी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 12, 2021

योगी सरकार ग्राम प्रधानों को उपहार देने की कर रही तैयारी

                   

लखनऊ योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तर प्रदेश के 58 हजार से अधिक ग्राम प्रधानों को उपहार देने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि प्रधानों के अधिकारों का दायरा जल्द और बड़ा होगा उनके अधिकारों में वृद्धि की जाएगी! सरकार इसे लेकर गहन मंथन कर रही है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही प्रदेश की राजधानी में प्रधानों को बुलाकर इसकी घोषणा कर सकते हैं। पंचायती राज तथा ग्राम विकास विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को संवाद कार्यक्रम में प्रधानों की समस्याएं जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया। पंचायती राज निदेशालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मनोज कुमार ने कहा कि प्रधानों के अधिकारों और समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के साथ लगातार विचार-विमर्श चल रहा है। शासन इसे लेकर सकारात्मक दिशा में कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग ने इस संबंध में कैबिनेट में प्रस्ताव प्रस्तुत किया हैं,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जल्द उन पर निर्णय किया जाएगा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad