पशुपालन विभाग:चिन्तामणिपुर में पं० दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर हुआ आयोजित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 18, 2021

पशुपालन विभाग:चिन्तामणिपुर में पं० दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर हुआ आयोजित

                  

रिपोर्ट-गोपीनाथ चौबे

बलिया चिलकहर  उत्तर प्रदेश पशुपालक विभाग के तत्वावधान एवं डॉ अशोक मिश्रा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बलिया के निर्देश के क्रम मे विकास खण्ड चिलकहर के ग्राम पंचायत चिन्तामणिपुर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय एक दिवसीय विकास खण्ड स्तरीय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन शनिवार को  शिव म़ंदिर के प्रांगण मे सम्पन्न हुआ। जिसका शुभारंम्भ श्रीमती रींकू राव ग्राम प्रधान चिन्तामणिपुर एवं रजनीश कुमार चौबे मण्डल अध्यक्ष भाजपा चिलकहर द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट एवं गौ पूजन के साथ शुरु किया गया।

पशु मेलें मे पशु पालन विभाग से संबंधित योजनाओं पशु पालक केसीसी, टीका करण, पशुधन , वीमा , सेक्सेड सीमेन,पशुओं को होने वाले विमारियों के बारे मे जानकारी दी गयी।जिसमे १९७ बडे पशूओं एवं ८३ छोटे पशुओं को नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया।

इस मौके पर डॉ संजय सिंह डॉ अल्तमस रजी,डॉ सत्य प्रकाश सिंह,डॉ अग्रेस यादव, डा अरूण सिंह डॉ मनोज सिंह, डॉ राहुल यादव, चन्द्र भूषण चौबे उर्फ गजानन सिंह वरिष्ठ समाजसेवी, करण सिंह महामंत्री भाजयुमो, अवनीश सिंह क्षेत्रीय महामंत्री भाजयुमो एवं पशु पालन विभाग के कर्मचारी एवं सैकडो पशुपालक उपस्थित रहे। पशु शिविर के आयोजक डॉ रमेश यादव पशु चिकित्साधिकारी चिलकहर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad