विधानसभा के बाहर आत्मदाह का प्रयास कर रही महिला को पुलिस ने रोका - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 19, 2021

विधानसभा के बाहर आत्मदाह का प्रयास कर रही महिला को पुलिस ने रोका

                  

लखनऊ विधानसभा के बाहर आत्मदाह का प्रयास कर रही एक महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार शनिवार को राजधानी के हजरतगंज थाना क्षेत्र के विधानसभा गेट नंबर 1 के पास पहुंची महिला ने एक थैले के भीतर से ज्वलनशील पदार्थ निकालकर अपने ऊपर उड़ेल लिया,तब तक वहां मौजूद पुलिस कर्मियों की निगाह महिला पर पड़ गई। इससे पहले कि महिला आगे कोई कार्रवाई करती पुलिसकर्मियों ने महिला को आत्मदाह करने से रोक लिया। पुलिस  तत्परता दिखाते हुए उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर महिला थाने ले गई। महिला ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया इसकी वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है।पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad