रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी भाजपा की राष्ट्रवाद से ओतप्रोत विचारधारा से प्रेरित होकर दी सेंट्रल बार एवं दी बनारस बार के पदाधिकारियों और सैकडों अधिवक्ताओं ने पार्टी की सदस्यता रविवार को ग्रहण की।
रोहनियां स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने शामिल होने वाले सभी अधिवक्ता एवं पदाधिकारीयों को पार्टी का पटका पहनाकर एवं मिष्ठान्न खिलाकर सदस्यता ग्रहण करवाई।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि देश और प्रदेश के विकास में बहुमुल्य योगदान देने वालों में कानूनी व्यवसाय से जुड़े लोग हमेशा से आगे रहे है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना इतना आसान नही था, लेकिन कानूनविदों ने इस समस्या का हल निकाला और आज जम्मू कश्मीर से ये धारा हमेशा के लिए समाप्त हो गयी और प्रदेश विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आपके शामिल होने से आपके साथ हमारी शक्ति भी कई गुना बढ गयी है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में सबसे संवेदनशील एवं जिम्मेदार अधिवक्ता समाज माना जाता है। उन्होंने कहा कि देश में कई राजनीतिक दल है जो सिर्फ अपना घर, परिवार, तिजोरी भरने का कार्य कर रहे है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसने देश को सर्वोपरि रखा, देश के मान सम्मान को बढ़ाने का कार्य किया है। अधिवक्ता समाज गरीब,दीनदुखियों और पीड़ित समाज को न्याय दिलाने में हर समय आगे रहता है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनियां में भारत का गौरव बढा है। दुनियां के सबसे विकसित एवं ताकतवर देश आज भारत के साथ खडे है। दुनियां के किसी भी कोने में जब मोदी जी जाते हैं तो वहां वंदे मातरम् एवं भारत माता की जय के नारे लगते है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास की दौड में काफी तेजी से आगे बढ रहा है। कोरोना के समय जिस प्रकार से मुख्यमंत्री योगी जी ने कार्य किया उसकी चर्चा देश ही नही वरन दुनिया भर में हो रही है।
कार्यक्रम संयोजन एवं संचालन विधि विभाग काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय सह संयोजक कौशल मिश्र 'कौशलैंद्र (एड.) ने किया व धन्यवाद ज्ञापन राजेश पांडेय (एड.) ने किया।
No comments:
Post a Comment