चौकी प्रभारी के खिलाफ आक्रोशित प्रधान संघ ने आईजी रेंज से की मुलाकात,सौंपा ज्ञापन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 26, 2021

चौकी प्रभारी के खिलाफ आक्रोशित प्रधान संघ ने आईजी रेंज से की मुलाकात,सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-सांसद आदर्श ग्राम पंचायत परमपुर(नरैचा)में शनिवार को ग्राम सभा की बंजर भूमि पर अवैध कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सांसद आदर्श ग्राम पंचायत परमपुर(नरैचा)में ग्राम सभा की बंजर भूमि आराजी नम्बर 264-ख पर गांव के ही रूपचंद्र राजभर वगैरह द्वारा ग्राम सभा की जमीन पर अवैध रूप से चाहरदीवारी निर्माण किया जा रहा है जिसकी सूचना लगते ही ग्राम प्रधान सतीश कुमार जब इसके संबंध में जानकारी लेने गए तो पहले से वहां चौकी प्रभारी परमपुर दिलीप गुप्ता मौजूद थे। वार्तालाप के दौरान चौकी प्रभारी ने ग्राम प्रधान को जातिसूचक गालियां देते हुए भाग जाने की धमकी दिया। जिसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और  प्रधान संघ के अध्यक्ष मुकेश पटेल के नेतृत्व रोहनिया थाने पर पहुंच कर आई जी रेंज एस के भगत को शिकायती पत्र सौपते हुए गालीबाज दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए जंसा पुलिस को भेजकर तत्काल बंजर भूमि पर हो रहे चारदीवारी निर्माण को रोकने की मांग की गयी।मिलने वालों में मुकेश पटेल अध्यक्ष प्रधान संघ आराजीलाइन ,जिला सचिव संतोष यादव,जिला पंचायत सदस्य दर्शन यादव अजय दुबे,श्रीप्रकाश यादव,रामबाबू पटेल,मनीष जायसवाल, शेरइ सिंह,संजीव कश्यप,अभिमन्यु राम, मोहित सिंह,अजय सिंह इत्यादि प्रधान साथी मौके पर मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad