चकिया चंदौली । श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश तहसील चकिया इकाई की बैठक मंगलवार को आदित्य पुस्तकालय चकिया में पूर्वी उत्तर प्रदेश संयोजक करूणापति तिवारी व जिलाध्यक्ष कमलेश तिवारी जी के उपस्थिति में बैठक सम्पन्न की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 2022 के नौगढ़ व चकिया तहसील अध्यक्ष व महामंत्री मनोनीत किये गए । जिसमें तहसील इकाई चकिया अध्यक्ष नासीर अली व महामंत्री विवेक कुमार जायसवाल तथा तहसील इकाई नौगढ़ अध्यक्ष विनोद कुमार मनोनीत किये गए । वही जिलाध्यक्ष कमलेश तिवारी ने पदाधिकारीयों व सदस्यों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। साथ पूर्व उपाध्यक्ष शकील शाह ने अतिथियों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया ।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमलेश तिवारी ने संगठन से जुड़े पत्रकारों के हित के लिए हर संभव मदद करने वह उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने के साथ उनके अधिकारों को दिलाने की बात कही ।इस दौरान संयोजक रामचंदर प्रसाद जायसवाल, शकीलशाह, पंकज कुमार शर्मा, विवेक कुमार जायसवाल, विनीत कुमार, अनवर, गोविंद प्रसाद, जुनैद खां, सुरेन्द्र सिंह, विवेकानंद, पूजा सिंह, दयाशंकर सिंह, सेराज अहमद, विजय कुमार बादल सहित श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश के समस्त सदस्य गण मौजूद रहे ।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment