बड़ागाँव व पिण्डरा ब्लाक के विभिन्न गांवों के सड़कों का विधायक पिण्डरा ने किया शिलान्यास - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 28, 2021

बड़ागाँव व पिण्डरा ब्लाक के विभिन्न गांवों के सड़कों का विधायक पिण्डरा ने किया शिलान्यास

                   

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी पिण्डरा विधानसभा अंतर्गत बड़ागांव ब्लॉक के विभिन्न गांवों में सड़कों का शिलान्यास पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह द्वारा किया गया।जिनमे बड़ागाँव ब्लाक में  22 लाख 55 हजार की लागत से रसूलहा अकोड़ा मार्ग से राजभर बस्ती होते हुए ठाकुर बस्ती तक सीसी रोड का निर्माण कार्य, 18 लाख 80 हजार की लागत से रसुलहा अकोड़ा मार्ग से अकोड़ा चौहान बस्ती होते हुए राजकीय नलकूप प्रथम होते हुए कहार बस्ती तक, 15 लाख 30 हजार रुपये की लागत से खरावन में मठ संपर्क मार्ग से चंगवार सम्पर्क मार्ग, 30 लाख रुपये की लागत से बड़ागाँव सधोगंज पर खरगपुर से कनियर पिच रोड तक संपर्क मार्ग।पिण्डरा ब्लाक में 27 लाख रुपये की लागत से सिंधोरा चितौरा मार्ग से बृज भूषण चौहान फत्तेपुर के घर तक नव निर्माण कार्य, 28 लाख रुपए की लागत से खालिसपुर फाटक परसरा गोंड़ीया हीरामनपुर होते हुए बजरंग नगर के संपर्क मार्ग के किलोमीटर 04 से बढ़ौना गोढ़ीया मार्ग से बढ़ौना पाल बस्ती संपर्क मार्ग तक नवनिर्माण का कार्य, 20 लाख रुपये की लागत से खालिसपुर से मानी प्रधानमंत्री सड़क से इंद्रभूषण के चक से खालिसपुर स्टेशन तक पिच रोड के नवनिर्माण का कार्य, 28 लाख 10 हजार रुपये की लागत से भानपुर गढ़थमा ओदार मार्ग से कोर्रा पक्की सड़क पिच रोड तक संपर्क मार्ग, 24 लाख 30 हजार की लागत से खालिसपुर परसरा मार्ग के किलोमीटर 03 से गजोखर हॉस्पिटल संपर्क मार्ग, 13 लाख 60 हजार की लागत से गंगापुर राजेश मिश्रा के कटरे से जगदीशपुर दिनेश मिश्रा के डेरी तक संपर्क मार्ग, 27 लाख 30 हजरकी लागत से गड़खड़ा चरहुआ मार्ग के किलोमीटर 1 से विश्वनाथ गड़ेरिया के घर से गोपी सिंह के घर तक संपर्क मार्ग तक की सड़कें प्रमुख रही।अपने सम्बोधन में विधायक पिण्डरा ने कहा कि अच्छी व सुगम सड़क भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता रही और उसपर हम खरे उतरे।साथ में उपस्थित पुर्व ब्लॉक प्रमुख बड़ागाँव सत्येन्द्र सिंह,पिण्डरा सुरेंद्र नारायण सिंह,जिलाउपाध्यक्ष पवन सिंह,बड़ागाँव मण्डल अध्यक्षअरविंद मिश्रा,सिंधोरा सर्मेश सिंह, कठिरांव अजय पटेल, प्रधान संघ अध्यक्ष पिण्डरा अनिल चौबे,दबेथुआ प्रधान धनंजय सिंह, बरहीकला दिलीप सिंह,बलरामपुर ओमप्रकाश पाल, स्वामीनाथ चतुर्वेदीनवीन सिंह पिन्टू, अनुज सिंह,एडीएम श्री सुनील सिंह,आशीष,भूपेंद्र दुबे (ननकू),रोलु, शैलेश मिश्रा,बबलू मिश्रा,सुरेन्द्र,सहित कार्यकर्ता,ग्राम प्रधान,प्रशासनिक अधिकारी सहित गणमान्य रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad