उन्नाव मंगलवार को अजनैन कोतवाली क्षेत्र के कैवाना गांव में आम के बाग में पेड़ पर एक किशोरी एवं युवक के शव लटके देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में वहां गांव वालों का जमावड़ा लग गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और फांसी के फंदे पर झूल रहे प्रेमी-प्रेमिका के शव को नीचे उतरवाया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुरवा थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक अजनैन क्षेत्र के मिश्रीगंज गांव स्थित ननिहाल मे रह कर pg कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। युवक का कानपुर नगर की रहने वाली एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अक्सर मिलते-जुलते रहते थे लेकिन उनका मिलना-जुलना किशोरी के परिजनों को मंजूर नहीं था। सोमवार को युवक कानपुर में अपनी प्रेमिका से मिलने लिए पहुंचा,वहां से उसे बाइक पर बैठा कर गांव लाया। मंगलवार की सुबह एक आम के पेड़ पर दोनों का शव रस्सी से लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment