विधायक ने चलाया रविदास प्रतिमा के पास से स्वच्छता अभियान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 18, 2021

विधायक ने चलाया रविदास प्रतिमा के पास से स्वच्छता अभियान

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी- कैन्ट विधानसभा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के भिखारीपुर में सन्त रविदास जी की प्रतिमा के पास भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान चलाया।अपने स्वच्छता के इस कार्यक्रम में विधायक ने सर्वप्रथम संत रविदास जी की प्रतिमा को नहला धुला कर स्वच्छ किया तत्पश्चात आस-पास झाड़ू लगाकर सफाई की।

इस अवसर पर विधायक ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने काशी के अस्सी घाट से स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया था। आज उनके नेतृत्व में पूरा देश स्वच्छता अभियान में जुटा हुआ है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार भी इसके प्रति अत्यंत जागरूक है। हमारी सरकार की प्राथमिकता में स्वच्छता और स्वास्थ्य है।विधायक ने अपने स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों को जागरूक करते हुए यह भी कहा कि "अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ और निर्मल रखना चाहिए। यह हम सभी की जिम्मेदारी है। जहां साफ-सुथरा वातावरण होता है, वहां बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है।

स्वच्छता के कार्यक्रम में शत्रुघ्न पटेल, अरविन्द सिंह बब्बल, राकेश मोहन दीक्षित, देवाशीष प्रधान, कविन्द्र नारायण सिंह, प्रदीप पटेल, अमरनाथ सिंह, प्रदीप पाण्डेय, वीरू यादव, कमल चौरसिया, निर्मल पटेल, प्रेम पटेल, दुर्गा दुबे, मोहन लाल जायसवाल, उपेन्द्र श्रीवास्तव व अन्य लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad