रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
विधायक वाराणसी कैन्ट विधानसभा के सौरभ श्रीवास्तव ने शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के नेवादा वार्ड अंतर्गत आने वाली राजेंद्र विहार कॉलोनी व अंजनिपुरम कॉलोनी में काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का प्रसाद व पुस्तिका का वितरण किया।
विधायक ने प्रसाद वितरण के साथ घर-घर जनसंपर्क भी किया।विधायक ने अभी दो दिन पूर्व ही अपने गृह वार्ड तुलसीपुर से विश्वनाथ धाम के प्रसाद व पुस्तिका वितरण का शुभारंभ किया था। उसी क्रम में विधायक ने दिनांक १८ दिसंबर शनिवार को दो और कॉलोनियों में प्रसाद व पुस्तिका का वितरण किया।
विधायक सौरभ ने मौके पर लोगों से मिलकर कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में लोकार्पण के पश्चात गुरुवार से ही महाप्रसाद का वितरण शुरू कर दिया गया है। हम इस महाप्रसाद को काशी के प्रत्येक घर तक पहुंचाएंगे।
विधायक ने अपने प्रसाद वितरण के पश्चात कॉलोनी में घर-घर जनसंपर्क किया, जिसमें वहां विधायक ने लोगों से मिलकर उनका हाल जाना। मौके पर मिली कुछ समस्याओं के समाधान हेतु विधायक ने तत्काल संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। विधायक ने कॉलोनी में उनके प्रस्ताव पर डूडा द्वारा बनवाई गई इंटरलॉकिंग सड़क का भी निरीक्षण किया। खामियों की जानकारी तत्काल डूडा की परियोजना अधिकारी को दी। इस अवसर पर शत्रुधन पटेल, अमित राय, राकेश मोहन दीक्षित, अमरनाथ पटेल, वीरू यादव, मोहन लाल जायसवाल, उपेन्द्र श्रीवास्तव, दुर्गा दुबे, प्रदीप पाण्डेय, विजय वर्मा, प्रेम पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment