रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद कुमार राय ने शनिवार को गंगापुर इंटर कॉलेज पहुंचकर विद्यालय परिसर में पौधे लगायें तथा विद्यालय का निरीक्षण भी किया। डा. विनोद राय ने प्रधानाचार्य और शिक्षकों से कहा कि वे विद्यालय परिसर को हरा-भरा रखें तथा विद्यालय में पीपल बरगद पाकड़ के साथ आयुर्वेदिक पौधे तुलसी, एलोवेरा, गिलोय भी लगाएं और उसे संरक्षित करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षकों से पठन-पाठन का माहौल उत्तम और बेहतर बनाये।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ शिव प्रकाश सिंह, उप प्रधानाचार्य राजधर तिवारी,एनसीसी के कमांडेंट लाल बहादुर सिंह, राजेश कुमार सिंह, रतन शंकर सिंह,डॉक्टर अरुण सिंह,आनंद सिंह, राममूर्ति यादव, हरिकेश प्रसाद, अरबिंद सिंह आदि शिक्षक व छात्र उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment