शातिर को पुलिस ने गांजा और चापड़ के साथ पकड़ा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 19, 2021

शातिर को पुलिस ने गांजा और चापड़ के साथ पकड़ा

चन्दौली शहाबगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पकड़कर 900 ग्राम गांजा व एक चौपड़ बरामद किया है।इस संबंध में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी चकिया के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शहाबगंज मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम ने केराडीह ग्राम के समीप स्थित गैस गोदाम के पास से सोहन चौहान निवासी केराडीह को पकड़ा है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति का लंबा अपराधिक इतिहास है।वह पहले भी कई धाराओं में जेल जा चुका है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अरविंद कुमार, कांस्टेबल गौरव शुक्ला, कांस्टेबल राजा बाबू चौहान तथा कांस्टेबल रुद्र प्रताप शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad