दुल्हन बनने से पहले नशीली चाय पिला हुई फरार,परिजन हैरान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 19, 2021

दुल्हन बनने से पहले नशीली चाय पिला हुई फरार,परिजन हैरान

फिरोजाबाद जिले के कौशल्या नगर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दावत और शादी के पंडाल की तैयारी में जुटे परिजनों को बारात आने से पहले ही लड़की ने नशीली चाय पिला बेहोश कर आभूषण और नगदी लेकर भाग निकली। नशीली चाय पीने से परिवार के 6 लोग बेहोश हो गए जिनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लोगों का कहना है कि लड़की के परिजन उसकी मर्जी के खिलाफ शादी कर रहे थे जबकि लड़की शादी से खुश नहीं थी। बताया जा रहा है कि लड़की के बहन का कहना है कि उसकी छोटी बहन का मोहल्ले में रहने वाले एक लड़के से प्रेम संबंध थे, उसी के साथ वह घर से भाग गई। पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत दर्ज की। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है पुलिस का कहना है कि लड़की को जल्दी ढूंढ लिया जाएगा यह मामला प्रेम संबंध का लग रहा है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad