दुस्साहस:छीनी सिपाही की राइफल, सनसनी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 29, 2021

दुस्साहस:छीनी सिपाही की राइफल, सनसनी

बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के भूतपूरी तिराहे पर बदमाशों द्वारा सिपाही की इंसास राइफल छीन लेने का मामला प्रकाश में आ रहा है। बदमाशों ने सिपाही और होमगार्ड से इस दौरान मारपीट भी की। सूचना मिलने के बाद सनसनी फैल गई।पुलिस बदमाशों का सुराग लगा रही है। बताया जा रहा है कि बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ थाने पर तैनात सिपाही अनिल कुमार अपने साथी होमगार्ड भीम सिंह के साथ रात में गश्त पर थे, लगभग 12:00 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने सिपाही की बाइक रोककर उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी, इस दौरान बदमाशों ने सिपाही ललित की  इंसास राइफल छीन ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें बदमाश और पुलिस के बीच मारपीट की घटना स्पष्ट दिखाई पड़ रही है हालांकि सिपाही और होमगार्ड ने बदमाशों के साथ काफी देर तक संघर्ष किया लेकिन बदमाश राइफल छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर बदमाशों का सुराग लगा रही है और सघन चेकिंग अभियान चला रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad