रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के राजातालाब ओदार गांव में रविवार को कामरेड रामपाल की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश किसान सभा के महामंत्री एवं भूतपूर्व विधायक दीनानाथ यादव का 19 नवंबर को उनके पैतृक आवास जिगना चंदौली में निधन होने के उपरांत उनकी याद में श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम व स्मृति सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल व अखिल भारतीय किसान सभा अध्यक्ष एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड अशोक धावले तथा विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश किसान सभा के महामंत्री मुकुट सिंह व सीटू के वरिष्ठ नेता कामरेड रवि मिश्रा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव डॉ हीरालाल यादव ने 1 मिनट का मौन रखकर भूतपूर्व विधायक स्वर्गीय दीनानाथ यादव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। स्मृति सभा के दौरान वक्ताओं ने भूतपूर्व विधायक स्वर्गीय दीनानाथ यादव के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन किया। और कहा कि उनके बताए गए रास्ते पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि देना है। कार्यक्रम का संचालन रामजी सिंह किसान सभा महामंत्री वाराणसी ने किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से कामरेड शिवशंकर शास्त्री, लालमणि वर्मा ,शिवनाथ यादव, श्यामलाल मौर्य, सियाराम उर्फ भानु यादव, रामचंद्र शास्त्री, लक्ष्मण प्रसाद ,योगीराज पटेल, मोबीन अहमद इत्यादि लोग शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment