जालौन बलात्कार के आरोप में फरार चल रहे एक सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।बताया गया कि आरोपी की पत्नी की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई ।सिपाही के खिलाफ बलात्कार एवं दहेज उत्पीड़न जैसी कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था। सिपाही के नाम पर कई बार समन भी जारी किए जा चुके है लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हो रहा था। जनपद कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा ने रविवार को बताया कि जालौन कोतवाली के मुरली मनोहर मोहल्ले में रहने वाले सिपाही के खिलाफ कई गंभीर धाराओं के तहत दहेज अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज था। आरोपी पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात है। उसकी फिलहाल पोस्टिंग फतेहपुर जनपद के खागा थाने में चल रही है, जिस मामले में सिपाही को फतेहपुर जिले में बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सिपाही को अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत द्वारा उसे जेल भेज दिया गया।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment