विधायक भाजपा में शामिल,इस बात से थे नाराज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 16, 2022

विधायक भाजपा में शामिल,इस बात से थे नाराज

                  

पंजाब मोगा कांग्रेस विधायक डॉक्टर हरजोत कमल शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। वह मोगा से कांग्रेस का टिकट न मिलने से नाराज थे। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि बॉलीवुड अदाकार सोनू सूद की बहन मालविका को कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही हरजोत कमल नाराज थे।मालविका के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही अटकलें शुरू हो गई थी कि कांग्रेस उन्हें मोगा से टिकट देगी, अब मालविका मोगा विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगी, कांग्रेस ने जो पहली सूची जारी की है उसमें उनका नाम भी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad