जौनपुर में अजगरा के निवर्तमान विधायक कैलाश सोनकर के वाहन पर मंगलवार की रात किसी अराजक तत्व ने पत्थर मार दिया।बताया गया कि मछलीशहर से सपा प्रत्याशी डाक्टर रागिनी सोनकर के पिता हैं कैलाश सोनकर। मछली शहर से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डॉक्टर रागिनी सुनकर के पिता व वाराणसी के अजगरा से निवर्तमान विधायक कैलाश सोनकर मंगलवार को मछली शहर गए थे। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन कर रात के 11:30 बजे जौनपुर की तरफ आ रहे थे। पुलिस ने बताया सिकरारा थाना क्षेत्र के मछली शहर प्रयागराज मार्ग पर एक ढाबे के पास पहुंचे थे तभी किसी अराजक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर मार दिया। वह घटनास्थल से सीधे सिकरारा थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए तहरीर दी।जिसके बाद थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने कहा कि या किसी शरारती तत्व ने गाड़ी पर एक पत्थर फेंका था पथराव जैसी बात नहीं है। उधर सपा प्रत्याशी डॉ रागिनी ने कहा कि 1 दिन पहले ही उन्होंने सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन को पत्र लिखा था।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment