गाजीपुर में मंगलवार को आक्रोशित किन्नरों ने थाने में घुसकर बवाल काटा और पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। बताया जा रहा है कि सोमवार को जमीनी विवाद के चलते भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी थी। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार सुबह पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तो उसके सहयोगी किन्नर भड़क गये। थाने पहुंचकर पहले तो उसे छोड़ने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने लगे जब पुलिस ने इनकार किया तो हाथापाई पर आमादा हो गए। किन्नरों के पथराव और मारपीट के बीच तीन पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए है।बताया गया कि पुलिस ने मामला बढ़ता देख लाठी पटक कर किन्नरों को भगाने का प्रयास किया तो पथराव शुरू कर दिया गया। पथराव में वहां खड़ी पुलिस की जीप के पीछे टूट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छह उपद्रवियों को हिरासत में लिया है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment