फंदे से झूलते मिले युवक-युवती के शव,सनसनी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 26, 2022

फंदे से झूलते मिले युवक-युवती के शव,सनसनी

लखीमपुर खीरी,खीरी थाना क्षेत्र में एक युवक व युवती का शव पेड़ से लटके मिलने से सनसनी फैल गयी।युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है।बताया जा रहा है कि गांव के बाहर दोनों के शव एक साथ लटके देखे गये।दोनों शव उसी गांव के बताये गये हैं।युवती के भाई ने पुलिस को बताया कि देर रात वह घर से गायब हो गयी,घर के सामने रहने वाला युवक भी गायब था।परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने पुलिस चौकी जा रहे थे कि दोनों के शव मिलने की सूचना आई।पुलिस ने बताया कि आशंका है कि दोनों ने प्रेम प्रसंग में फंदा लगाकर जान दी है।मामले की जांच की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad